Maharajganj Times

महराजगंज में दिनदहाड़े चोरी, महिला ने कपड़े की दुकान से उड़ाया टैब

Maharajganj
Saturday, 11 Oct, 2025
0
1276

 

रील देखने में मशगूल बुजुर्ग महिला, मौका पाकर दूसरी महिला ने गैलेक्सी टैब उड़ाया

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- पनियरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर वार्ड नंबर 10 में उस समय हड़कंप मच गया जब कपड़े की दुकान पर चोरी की वारदात कैमरे में कैद हो गई। घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ दिखाई दे रही है। फुटेज में एक बुजुर्ग महिला मोबाइल पर रील देखने में व्यस्त दिख रही है, तभी खरीदारी के बहाने आई एक अन्य महिला मौका पाकर काउंटर पर रखा गैलेक्सी टैब चुपके से उठा ले जाती है। घटना का पता चलते ही दुकान मालिक ने स्थानीय थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फुटेज में महिला का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान में जुटी है। वारदात के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। व्यापारी वर्ग ने भी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

<